Chhattisgarh

मुंगेली ब्रेकिंग: निर्माण कार्यों में धांधली बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अफसरों को लगाई फटकार


मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मुंगेली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों और राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का सघन दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। बांकी और पेंडाराकापा में सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​खराब सड़क पर सख्त रुख

​ग्राम बांकी में नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल सैंपल लेकर जांच के आदेश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, तो पूरी सड़क उखाड़कर फिर से बनाई जाए। इसी तरह पेंडाराकापा में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई नई सड़क का भी निरीक्षण कर शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

​एनीकट पर सूचना बोर्ड गायब, अधिकारियों को फटकार

​नुनियाकछार एनीकट के निरीक्षण के दौरान सूचना बोर्ड न होने और एप्रोच रोड में सही ढलान नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना बोर्ड लगाने और तकनीकी सुधार सुनिश्चित करने को कहा।

NH-130A और बायपास का निरीक्षण

​कलेक्टर ने एनएच-130ए मुंगेली बायपास (बाघामुड़ा से गीधा) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मुआवजा वितरण की स्थिति देखते हुए शेष किसानों से जल्द शपथ पत्र लेने के निर्देश दिए। चातरखार क्षेत्र में उड़ती धूल पर नियंत्रण के लिए नियमित पानी छिड़काव और राजमार्ग के किनारे अवैध रूप से डंप गिट्टी-रेत को जब्त कर दंडात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए।

​स्वच्छता पर विशेष ध्यान

​निरीक्षण के दौरान मुंगेली नगर पालिका सीएमओ को मुंगेली से पंडरिया मार्ग के दोनों ओर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!