3.15 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर का विधायक पुन्नूलाल मोहले ने किया लोकार्पण,क्षेत्रवासियों को लो वोल्टेज से मिलेगी राहत

मुंगेली ✍️छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत पौनी और टेढ़ाधौरा बिजली सब स्टेशन में लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से 3.15 एमवीए क्षमता का नया अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य का लोकार्पण विधायक पुन्नूलाल मोहले के कर कमलों से पूजा-अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
बताया गया कि पौनी और टेढ़ाधौरा सब स्टेशन में अधिक लोड होने के कारण पिछले लगभग 6 महीनों से क्षेत्र के ग्रामीण लो वोल्टेज की समस्या से परेशान थे। बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं होने के कारण लोगों को दैनिक कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब नए 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना से इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा और सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों को बेहतर व पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली उपलब्ध हो पाएगी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष राम कमल सिंह परिहार ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत मुंगेली के सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर,श्रीमती रजनी सोनवानी,जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती किरन घृतलहरे,जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नेमसिंह बोगी बारमते सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पौनी के सरपंच भारत रत्न मंडेला बनर्जी,ग्राम पंचायत मुड़पार के सरपंच संदीप सिंह ठाकुर,डोडा के सरपंच प्रतिनिधि सोम वैष्णव,टेढ़ाधौरा के सरपंच प्रतिनिधि धनेश कुमार नवरंग,भीमपुरी के सरपंच प्रतिनिधि शिवकुमार लहरिया,पौनी के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सत्यप्रकाश सिंह,पूर्व सरपंच तिलक सिंह बनर्जी तथा उप सरपंच बलदाऊ साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकनाथ सिंह,मानस प्रताप बैस,मानस प्रताप सिंह ठाकुर,सुरेश केशरवानी,शिवकुमार बंजारा,राकेश साहू,मानिकलाल सोनवानी,नितेश भारद्वाज,मनोहर मोहले,सुखचंद साहू,माधो सिंह ठाकुर,गिरवरधर घृतलहरे,नरेंद्र सिंह,सत्यम साहू,आनंद शर्मा,अर्चना बंजारा और टारकेश्वर साहू सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सभी पंच एवं प्रतिनिधि,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
नए पावर ट्रांसफार्मर के शुरू होने से पौनी और टेढ़ाधौरा सब स्टेशन से जुड़े गांवों में बिजली की आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक बेहतर होगी और लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।





