Chhattisgarh

महिला दिवस पर कन्नौजिया क्षत्रिय समाज का सराहनीय आयोजन, 150 से अधिक महिलाओं का हुआ सम्मान


मुंगेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ कन्नौजिया क्षत्रिय समाज द्वारा स्वर्गीय श्रीमती रामा देवी बघेल की पुण्य स्मृति में “नारी सशक्तिकरण सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन क्षत्रिय समाज मंगल भवन, मुंगेली में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समाज की 150 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बिलासपुर, रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा और मुंगेली जिले से समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य समाज की प्रतिभाशाली और कर्मठ महिलाओं को प्रोत्साहित करना तथा उनके योगदान को सम्मान देना था।
मुख्य अतिथि जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि नारी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती है। क्षत्राणी सदैव से संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों की रक्षक रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश नंदनी सिंह ने कहा कि आज की सशक्त नारी ही भविष्य के समृद्ध और मजबूत राष्ट्र की नींव है। वहीं नगर पालिका सीएमओ होरी सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से समाज का नाम रोशन कर रही हैं और यह आयोजन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा।
न्यूज 24 मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम के एडिटर-इन-चीफ मनोज सिंह बघेल ने कहा कि आज हमारे समाज की महिला हर क्षेत्र में आगे है, यदि महिलाओं को अवसर, कौशल और आत्मविश्वास मिल जाए तो वे किसी भी क्षेत्र में बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं।
समाज के अध्यक्ष आनंद वल्लभ सिंह ने नारी सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि हाल ही में सीडीएस परीक्षा क्रेक कर पूरे देश में चौथा स्थान हासिल कर समाज की बेटी सुप्रिया सिंह ने लेफ्टिनेंट बनकर समाज का गौरव बढ़ाया है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।
इस अवसर पर संरक्षक शंकर सिंह परिहार, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, सनत सिंह, पूर्व अध्यक्ष गजानंद सिंह, महेंद्र सिंह, महिला अध्यक्ष सुकन्या सिंह, मालिका सिंह, सुधा सिंह, पुष्पांजलि सिंह, गरिमा सिंह और कात्यायनी सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में कवि देवेंद्र परिहार ने मातृशक्ति पर ओजपूर्ण कविता पाठ कर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन रामपाल सिंह और जान्हवी सिंह ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में कन्या सिंह, विनिया सिंह, साधना सिंह, रश्मि सिंह, राजरानी सिंह, कल्पना सिंह, सचिव विश्वराज सिंह, चित्रकांत सिंह, देवेंद्र सिंह, संदीप सिंह, दिलबाग सिंह, श्रीओम सिंह, मारुत सिंह, अमरनाथ सिंह सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समाज के महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!