ब्रेकिंग न्यूज़: मुंगेली में अनियंत्रित होकर पलटी बस, हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल।

मुंगेली – सड़क दुर्घटनाओं का ताजा मामला मुंगेली जिले से सामने आया है, जहां खराब सड़क के कारण एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं।यह दुर्घटना जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण बस चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख पाया, जिसके चलते बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। डायल 112 की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया.
इनमें से दो यात्रियों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकि को हल्की चोटें आई हैं। बताया जाता है इस घटना के बाद इलाके में सड़को की खराब हालत को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।





