Chhattisgarh

नगरपालिका में ACB की बड़ी कार्रवाई, CMO और अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार


एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CMO और अकाउंटेंट को 33 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक ठेकेदार से बिल पास करने के नाम पर कुल 53 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से 20 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। शेष 33 हजार रुपये देने के लिए जैसे ही ठेकेदार नगर पालिका कार्यालय पहुंचा, ACB की टीम ने पहले से जाल बिछाकर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि रिटर्निंग वॉल और सड़क निर्माण के बिल को पास करने के एवज में यह रिश्वत मांगी जा रही थी। CMO ने खुद पैसा लेने से इनकार करते हुए ठेकेदार को अकाउंटेंट को रकम देने को कहा, और जैसे ही पैसे दिए गए, ACB की टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

फिलहाल दोनों आरोपियों को अंबिकापुर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। ACB अब इस पूरे मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह कार्रवाई साफ संकेत है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियां सख्त हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!