Chhattisgarh

मुंगेली में कुदरत का कहर: करही, धपई और पंडरभट्टा सहित कई गांवों में भारी ओलावृष्टि, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी


मुंगेली/छत्तीसगढ़:मुंगेली जिले में मौसम के बदले मिजाज ने अन्नदाताओं की कमर तोड़ दी है। जिले के करही, धपई, पंडरभट्टा, छीतापुर, भरदा, खलबोरवा और औँराबाधा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में बीती रात हुई भारी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। खेतों में खड़ी फसलें ओलों की मार से पूरी तरह बिछ गई हैं, जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।

फसलों को भारी क्षति

मुंगेली क्षेत्र के इन गांवों में ओले इतने बड़े और सघन थे । दलहन, तिलहन और गेहूं की फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुँचा है। पंडरभट्टा और भरदा के किसानों का कहना है कि फसलें कटने को तैयार थीं, लेकिन कुदरत के इस कहर ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।

खलबोरवा और औँराबाधा में आर्थिक संकट

खलबोरवा और औँराबाधा के प्रभावित किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि फसलों के साथ-साथ सब्जियों की बाड़ी को भी भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों ने कर्ज लेकर रबी की फसल बोई थी, लेकिन अब फसल बर्बाद होने से उनके सामने कर्ज चुकाने और परिवार पालने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!