Chhattisgarh
मुंगेली की राजनीति: शहर कांग्रेस कमेटी ने आनंद सोनी को बनाया उपाध्यक्ष

मुंगेली। शहर कांग्रेस कमेटी की मजबूती और आगामी संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसी कड़ी में आनंद सोनी को शहर कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
आनंद सोनी की सक्रियता और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की घोषणा के बाद आनंद सोनी ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और शहर में पार्टी की जड़ों को और मजबूत बनाएंगे।
उनकी इस नई जिम्मेदारी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Advertisement





