Chhattisgarh

मुंगेली: हनुमान जयंती पर आस्था का महाकुंभ; गोल बाजार और पड़ाव चौक के प्राचीन मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, शहर भर में भंडारों की धूम


मुंगेली। संकटमोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज पूरा मुंगेली शहर भक्ति के सागर में डूबा नजर आया। ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के उद्घोष से चप्पा-चप्पा गुंजायमान रहा। सुबह से शुरू हुआ पूजा-अर्चना और अभिषेक का दौर देर रात तक भव्य भंडारों और महाप्रसाद वितरण के साथ जारी रहा। शहर के विभिन्न हिस्सों में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

प्राचीन मंदिरों में सुबह से ही लगी भक्तों की लंबी कतारें

​शहर के हृदय स्थल गोल बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आज आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ा। यहाँ सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। हनुमान जी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। इसी तरह जवाहर वार्ड पड़ाव चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजा, सुंदरकांड पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया, जहाँ हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।

मुंगेली में सेवा का संकल्प: इन प्रमुख स्थानों पर हुए भव्य भंडारे

​हनुमान जयंती के पावन पर्व पर मुंगेली के हर कोने में सेवा की बयार बही। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मंदिरों में आयोजित भंडारों की सूची इस प्रकार है:

  • जवाहर वार्ड (पड़ाव चौक): प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पूर्व पार्षद राजशेखर यादव एवं राकेश देवांगन (श्री संत होटल) द्वारा विशाल भंडारा आयोजित हुआ, जहाँ खीर-पूरी और फलों का वितरण किया गया।
  • पुराना बस स्टैंड: यहाँ प्रिंसु दुबे के नेतृत्व में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
  • दाउपारा: दाउपारा क्षेत्र में वाधवा परिवार की ओर से श्रद्धापूर्वक भंडारा कराया गया।
  • बलानी चौक (मलाई घाट): यहाँ श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
  • गोल बाजार: सदर विनायक सेवा समिति द्वारा महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।
  • सिंधी कॉलोनी चौक: यहाँ सिंधी युवा क्लब के सदस्यों द्वारा पूरे उत्साह के साथ भंडारा संचालित किया गया।

जगह-जगह भव्य भंडारों का आयोजन किया गया पूरा मुंगेली हनुमान जी की जय कारों से गूंज उठा


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!