Chhattisgarh

श्रीओम सिंह बने मुंगेली के सेतगंगा मण्डल किसान मोर्चा के अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर


मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और किसान हितों को मजबूती देने के उद्देश्य से श्रीओम सिंह को सेतगंगा मण्डल किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के किसानों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीओम सिंह को उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए कोटिशः बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में मण्डल के किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।

किसान हितों की रक्षा का संकल्प

​ओम सिंह की नियुक्ति पर बधाई देने वालों ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे पूर्व की भांति ही किसानों के हितों के लिए लगातार अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण सेतगंगा मण्डल में किसान मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और ओम सिंह से अपेक्षा की जा रही है कि वे शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के किसान तक पहुँचाने और उनकी कठिनाइयों का समाधान निकालने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!