मुंगेली (छत्तीसगढ़)। नगर के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठन ‘श्री सिद्धि विनायक परिवार (ठाकुर देव मंदिर मुंगेली)’ द्वारा इस वर्ष गणेशोत्सव को अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। 11 सितंबर को ‘मुंगेली का राजकुमार’ कहे जाने वाले भगवान श्री गणेश की मनमोहक प्रतिमा का भव्य आगमन होने जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार, आगमन कार्यक्रम का शुभारंभ 11 सितंबर को शाम 5 बजे सिंधी कॉलोनी चौक, मुंगेली से होगा, जहाँ से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात् शाम 9 बजे ठाकुर देव मंदिर परिसर में बप्पा की प्रतिमा की स्थापना के साथ प्रथम दर्शन का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।
आगमन की मुख्य विशेषताएँ:
- भव्य आतिशबाजी व फायर शो: बप्पा के स्वागत में विशेष आतिशबाजी, लाइट-साउंड शो और आकर्षक फायर शो का आयोजन किया गया है।
- संगीत एवं धुमाल प्रस्तुति: ‘झनकार धुमाल तखतपुर’ की टीम द्वारा सुमधुर एवं ऊर्जावान प्रस्तुति दी जाएगी।
- विशेष आमंत्रण: आयोजकों ने क्षेत्र के सभी कंटेंट क्रिएटर्स और आम जनमानस को इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरों में कैद करने तथा इसके साक्षी बनने हेतु विशेष आमंत्रण भेजा है।
आयोजक श्री दीपक छाबड़ा, एवं श्री सिद्धि विनायक परिवार ने मुंगेली के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे सहपरिवार उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें।


The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

