मुंगेली। माँ भारती सेवा समिति, मुंगेली के तत्वावधान में डॉ. भानु प्रताप गुप्ता चौक (रेस्ट हाउस मैदान, दाऊपारा) में आयोजित माँ भगवती का भव्य जगराता कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान माँ भगवती की संगीतमय स्तुति और भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रखा।

जगराता में मुख्य गायक अनुराग शर्मा जी एवं उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का जताया आभार
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर माँ भारती सेवा समिति की ओर से विशेष प्रस्तुति देने वाले गायक अनुराग शर्मा जी का आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही आयोजन को दिव्य और भव्य रूप देने में योगदान देने वाले सभी सहयोगकर्ताओं, समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले नगरवासियों व श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन की सफलता सामूहिक सहयोग, समर्पण और आपसी सद्भाव पर ही निर्भर करती है। सभी के अमूल्य योगदान और माँ भगवती के आशीर्वाद से यह आयोजन ऐतिहासिक रहा। समिति ने भविष्य में भी नगरवासियों से इसी प्रकार के स्नेह और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। अंत में माँ भारती सेवा समिति ने माँ भगवती से सभी नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
आयोजन में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
जगराता कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से:
- आकाश सोनी, आशीष चक्रधारी, सौरभ बाजपेयी, राकेश साहू, दिलीप देवांगन, निमेष देवांगन, शोभित, गजेंद्र साहू, रोशन सोनी, रामकुमार साहू, राजा तंबोली, डॉ. सुमित तिवारी, अप्पू शर्मा, राहुल पाठक, आशुतोष मिश्रा, रामदीन साहू, राकेश साहू, आशीष जायसवाल, विशाल साहू, शोभित साहू एवं अमन तिवारी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

