Chhattisgarh
मुंगेली के शिक्षा जगत में बड़ी क्रांति: स्कूल के साथ ‘फ्री’ मिलेगी NEET-JEE और बोर्ड्स की कोचिंग, अल्फा पब्लिक स्कूल की ऐतिहासिक पहल

मुंगेली। शिक्षा के क्षेत्र में मुंगेली जिले के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित अल्फा पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए एक ऐसी योजना शुरू की है, जो मुंगेली के स्कूली इतिहास में पहली बार देखने को मिल रही है। अब इस स्कूल में प्रवेश लेने वाले बच्चों को स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी।
एक ही छत के नीचे स्कूल और कोचिंग का संगम
अक्सर देखा जाता है कि बच्चे स्कूल के बाद भारी-भरकम फीस देकर बाहर कोचिंग जाते हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। इसी समस्या का समाधान करते हुए अल्फा पब्लिक स्कूल (CBSE Affiliated) ने घोषणा की है कि कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों को स्कूल के बाद शाम को शहर की सबसे अच्छी कोचिंग संस्थान में NEET, JEE और कॉमर्स जैसे विषयों की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। यह पूरी सुविधा AC क्लासरूम में उपलब्ध होगी।
स्पोर्ट्स एकेडमी और ब्रेन एक्टिविटी पर विशेष फोकस
6 एकड़ में फैले मुंगेली के इस सबसे बड़े कैंपस वाले स्कूल में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं:
- फ्री स्पोर्ट्स एकेडमी: यहाँ प्रोफेशनल कोच के माध्यम से फुटबॉल, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी और हॉर्स राइडिंग (घुड़सवारी) की ट्रेनिंग प्रतिदिन दी जाएगी। साथ ही टेबल टेनिस और बैडमिंटन की भी सुविधा उपलब्ध है।
- दिमागी कसरत: गणित में रुचि बढ़ाने के लिए अबेकस (Abacus) और बच्चों की एकाग्रता (Concentration) बढ़ाने के लिए मिडब्रेन एक्टिविटी की विशेष क्लासेस नियमित रूप से ली जा रही हैं।
- कक्षाएं: 6वीं से 12वीं (सभी विषय)
- कोचिंग: NEET, JEE, कॉमर्स (निशुल्क)
- कैंपस: 6 एकड़ (मुंगेली का सबसे बड़ा स्कूल)
- पता: अल्फा पब्लिक स्कूल, रायपुर रोड, मुंगेली
- संपर्क: 8103608888
Advertisement





