छत्तीसगढ़

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी का भोरमदेव में वन संचरण, सहभोज व हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न


मुंगेली। विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति एवं स्वयंसेवकों के संयुक्त तत्वावधान में भोरमदेव मंदिर परिसर में वन संचरण, सामूहिक सहभोज एवं हिन्दू सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। भोरमदेव मंदिर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित प्राचीन शिव मंदिर है, जिसे इसकी अनूठी स्थापत्य शैली के कारण ‘छत्तीसगढ़ का खजुराहो’ भी कहा जाता है। ��राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। प्रातः 10 बजे मुंगेली से प्रस्थान कर कार्यकर्ता दोपहर लगभग 12:30 बजे भोरमदेव पहुंचे, जहां अल्पाहार के बाद सभी ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके उपरांत सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर सहभागिता की।उद्घाटन सत्र में भारत माता एवं रामदरबार की पूजा-अर्चना कर विश्व हिंदू परिषद की परंपरानुसार उद्बोधन की शुरुआत की गई। प्रमुख वक्ता के रूप में विभाग सह मंत्री यशवंत सिंह एवं जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभक्ति, सामाजिक समरसता, संयुक्त परिवार व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण के विषय में विस्तृत संदेश दिया।

��कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री पद्मराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष भागीरथी खान्डे, संरक्षक जेठमल कोटडिया, भैयालाल परीहार, चंपालाल सुथार, अशोक गुप्ता (प्राध्यापक), अशोक सोनी (प्राध्यापक), आकाश सोनी, कमल सोनी, विशेष संपर्क प्रमुख ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, बजरंगदल जिला सह संयोजक हिरा साहू, गौ रक्षा प्रमुख चेतन साहू, नगर कार्यकारिणी से विक्रम सोनी, विशेष पाठक, कन्हैया यादव, आदर्श गुप्ता, प्रखंड कार्यकारिणी से योगेश साहू, राजेश सिंह, जयचंद सिंह नीलकमल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।महिला शक्तियों में जानवी ठाकुर, मातेश्वरी देवांगन, प्रिया तिवारी, सावित्री देवांगन, श्रेया यादव, प्रीति यादव, चंचल मोहले आदि की विशेष उपस्थिति रही। वक्ताओं ने अपील की कि संघ शताब्दी वर्ष में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में समाज जागरण, सेवा कार्य, पर्यावरण संरक्षण और परिवार प्रबोधन के कार्यों को गति दें, ताकि संगठन के मूल्यों को घर-घर तक पहुंचाया जा सके। ��


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!