Chhattisgarh

फास्टरपुर में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब: 711 फीट लंबी तिरंगा यात्रा ने रचा इतिहास


फास्टरपुर (मुंगेली)। देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई फास्टरपुर द्वारा एक भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 711 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को तिरंगामय कर दिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

विद्यार्थियों और नगरवासियों का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

​इस तिरंगा यात्रा में फास्टरपुर के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान नगरवासी और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना जगाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजगता भी पैदा करते हैं।

कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री श्री हिमांशु कौशिक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पूर्णिमा मिश्रा एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनोहर यादव ने शिरकत की।

​मंच पर नगर अध्यक्ष श्री कलेश्वर साहू, जिला संगठन मंत्री श्री यमनदास, जिला संयोजक अतुल साहू, मुंगेली भाग संयोजक श्री मनीष यादव, नगर मंत्री श्री दिलेश साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रोशन साहू और नगर सहमंत्री श्री विकास खांडे सहित परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

​इस आयोजन को सफल बनाने में राज केशरवानी, दीपक देवांगन, महेश दिवाकर, प्रदीप यादव, संदीप साहू, छाया सोनी, पीयूष नंदन, कुणाल बाबा टोंडे, हिमांशु यादव, सुधा श्रीवास, रविन्द्र, रोहित, धनंजय और विकास अंचल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!