मुंगेली: हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि पर निकली भव्य शोभायात्रा, ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हुआ नगर

मुंगेली। हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में हिंदू संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह के अनूठे संगम के साथ निकली इस शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु, भगवा ध्वज और ढोल-नगाड़ों की थाप ने पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया।

प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा, झांकियों ने मोहा मन
शोभायात्रा का शुभारंभ स्थानीय रेस्ट हाउस मैदान से हुआ। यहाँ से शुरू होकर यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अगर खेल परिषद में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं, जिनमें देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों के जीवंत दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। बैंड-बाजों की थाप पर युवा, बच्चे और मातृशक्ति जमकर थिरके।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, लख़न लाल साहू पूर्व सांसद भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, नगरपालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा सुनील पाठक राणा प्रताप सिंह सहित सौरभ बाजपाई, राकेश साहू, निमेष देवांगन गोखलेश सिंह आकाश सोनी यशवंत सिंह वैभव ताम्रकार,ओम सिंह,यश ठाकुर, संदीप ठाकुर, रवि साहू, यश गुप्ता और प्रकाश संतवानी, लवी सलूजा,राजेश्वर सिंह, घनश्याम यादव,सोहन राजेश प्रमोद रावलनी और वरिष्ठ नेता व समाजसेवी शामिल हुए।

नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत
शोभायात्रा का नगर भ्रमण के दौरान पुष्पवर्षा और जलपान से भव्य स्वागत किया गया:
- पुल के पास: यहाँ आशीष मिश्रा के नेतृत्व में शोभायात्रा का भव्य स्वागत कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया गया।
- बड़े बाजार: गणेश उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा शोभायात्रा का जोरदार अभिनंदन किया गया।
- प्रेम आर्य निवास: अमितेश आर्य द्वारा शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया आइसक्रीम का वितरण किया गया ।
- सिंधी कॉलोनी: सिंधी युवक विंग के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।
- पुल पारा क्षेत्र: यहाँ पूर्व शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के निवास के पास कांग्रेस जनों द्वारा पुष्प वर्षा और भव्य स्वागत किया गया
कांग्रेस जनों ने भी दिखाई एकजुटता

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, स्वतंत्र मिश्रा, सेवा दल जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा, जिला महामंत्री संजय यादव, और शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव, उर्मिला यादव, सूरज यादव, संजय चंदेल, नीरज यादव, जीतू श्रीवास्तव, श्री ठाकुर, जय सोनी, राजेंद्र यादव, बिल्लू यादव, रमेश राजपूत, शिवम जायसवाल, देव साहू और धीरेंद्र जांगड़े सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पूरी शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई इस यात्रा ने नगर में आपसी सौहार्द और अटूट आस्था की मिसाल पेश की।





