Chhattisgarhमुंगेली
फास्टरपुर महाविद्यालय मे समस्याओं को लेकर अभाविप का प्रदर्शन

फास्टरपुर (मुंगेली)।
फास्टरपुर महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार लग गया है। छात्रों ने शौचालय, पार्किंग, वाटर कूलर, पंखे व कक्षाओं में फर्नीचर की कमी, साथ ही अतिरिक्त शुल्क वसूली और शिक्षकों की अनुपलब्धता पर नाराज़गी जताई है।
एबीवीपी ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से शिकायतें देने के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब संगठन ने पांच दिनों के भीतर समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्याएँ दूर नहीं हुईं तो कॉलेज में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Advertisement





