मुँगेली

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर हादसा : टायर फटने से बोलेरो सवार 3 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल


मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻– रायपुर-बिलासपुर नेशनव हाईवे पर एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन का टायर फटने से बड़ी दुर्घटना घट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव भेजा गया है। मृतक बलौदाबाजार जिले के हिरमी के रहने वाले बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि, बोलेरो सवार बिलासपुर जा रहे थे। सरगांव थाना क्षेत्र के किरना गांव के पास यह हादसा हुआ है।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button