गांधी-शास्त्री जयंती पर मुंगेली में कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, गूँजे “अमर रहें” के नारे

मुंगेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान “महात्मा गांधी अमर रहें” और “लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें” के नारे गूंज उठे।
कार्यक्रम में कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे से राष्ट्र को नई दिशा दी। दोनों महान विभूतियों के विचार आज भी समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी मुंगेली आत्मा सिंह क्षत्रिय, संजीत बनर्जी, स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप बंजारा, अरविंद वैष्णव, साधु ठाकुर, संजय जायसवाल, अभिलाष सिंह, संजय चंदेल, श्रवण सोनकर, कुलदीप पाटले, राम तालरेजा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर वे सच्चे भारत के निर्माण में योगदान देंगे।





