Uncategorized

बादल खुलते ही बढ़ने लगी ठंड, पांच डिग्री तक नीचे गिरा पारा, जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम


मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻– मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन का दौर शुरू हो चुका है। उत्तर की ओर से ठंडी हवाओं का आना शुरू होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला बुधवार से शुरू हो गया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, नम हवाओं का आगमन कम हो गया है और उत्तर से ठंडी एवं शुष्क हवाएं लगातार प्रदेश की ओर बढ़ रही हैं।

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। यह गिरावट सबसे पहले उत्तर छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगी। इसके बाद मध्य और फिर दक्षिण छत्तीसगढ़ तक ठंडी हवाओं का प्रभाव पहुंचेगा।


मौसम साफ और शुष्क रहेगा। रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली दुर्ग और बस्तर संभाग में तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है, जबकि सरगुजा संभाग में यह गिरावट दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकती है।शहर में सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है,वही शाम होते ही ठंडी हवाएं लोगो को कपकपा दे रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले चार दिनों तक तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी, और ठंडी हवाओं का असर प्रदेश भर में महसूस किया जाएगा। शहर में शाम से शुरू हुई इन हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। तो ये थी मौसम की ताज़ा जानकारी। ठंड बढ़ने के साथ ही अपनी सेहत का ध्यान रखें और बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनना न भूलें।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button