Uncategorized

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नीचे से ऊपर तक भाजपा की सरकार यही है विकास की गारंटी जो मोदी की गारंटी कही जाती है।


मुंगेली/ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नीचे से ऊपर तक भाजपा की सरकार यही है विकास की गारंटी जो मोदी की गारंटी कही जाती है।
वैष्णवी मंगलम मुंगेली आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उन्होंने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के आशीर्वाद से विधायक,सांसद,उप मुख्यमंत्री,केंद्रीय मंत्री इसी मुंगेली जिले से है साथ ही प्रदेश तथा केंद्र में भाजपा की सरकार है इसे आपने बनाया है और यही विकास की गारंटी है अतः डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की ताकत देने कार्यकर्ता जी जान से भाजपा को विजयी बनाने कार्य करें।

श्री साव ने एक साल में मुंगेली नगर,क्षेत्र व जिला सहित प्रदेश में भाजपा सरकार ने विकास के अनेक कार्य किए हैं उन्होंने किए गए कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। साथ ही यह भी कहा कि पिछले 5 साल में प्रदेश में कांग्रेस सरकार होने तथा नगर पालिका मुंगेली में तिकड़म से बने अध्यक्ष ने विकास के कोई कार्य नहीं किए। नगर में जो विकास के कार्य हो रहे हैं वह भाजपा कार्यकर्ताओं व विधायक पुन्नूलाल मोहले के प्रयास का परिणाम है। सम्मेलन को विधायक पुन्नूलाल मोहले ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार होती है तभी विकास हो पाता है कांग्रेसी तो जेब भरने में लग जाते हैं जो पिछले कांग्रेस सरकार की बारी बारी से खुल रहे घोटालों से स्पष्ट हो रहा है। पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष एवं भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेश पाठक ने भाजपा सरकार द्वारा वर्तमान एवं पूर्व में किए गए कार्यों का ब्यौरा देते हुए भाजपा को विकास की गारंटी बताया। सम्मेलन को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला एवं राजेन्द्र वैष्णव तथा जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम आर्य,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर ने भी संबोधित किया। संचालन सुनील पाठक ने एवं आभार राणाप्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विक्रम मोहले,द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी, लोकनाथ सिंह,संजय वर्मा,आनंद देवांगन,आशीष तिवारी,अमितेष आर्य,सौरभ बाजपेयी, मुकेश रोहरा,रामशरण यादव,प्रद्युम्न तिवारी,संजय गोस्वामी, समीर आहिरे,जय प्रकाश मिश्रा, संगीता अन्नू साहू,असलम खान,प्रवीण सोनी,मोहन मल्लाह,जितेंद्र दावड़ा,संजना आहिरे,रमेश जायसवाल, महेंद्र पारख, अर्चना सत्तू देवांगन,दुर्गेश नंदनी पांडेकर, कृष्णा जोशी,विजयलक्ष्मी शुक्ला, छोटी सत्तू सिंह,विजेंद्र देवांगन राजू,मिलेश्वर यादव,अनिल पात्रे,निमेष देवांगन, रोशन सोनी,मोहित बंजारे,महावीर सिंह,लक्ष्मी वेदराम सोनकर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

आयुष शुक्ला ने किया भाजपा प्रवेश

   जिला युवक कांग्रेस के निर्वाचित महासचिव आयुष शुक्ला ने अपने पद व कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था आयुष शुक्ला ने  कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक पुन्नूलाल मोहले के हाथों भगवा गमछा पहनकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button