Chhattisgarh

मुंगेली में गूंजेंगे बाबा श्याम के जयकारे: 30 जनवरी को भव्य भजन संध्या और महाप्रसाद का आयोजन


मुंगेली। शहर के धर्मप्रेमी जनता के लिए आगामी शुक्रवार भक्ति की एक विशेष सौगात लेकर आ रहा है। सिंध युवा विंग, मुंगेली द्वारा आगामी 30 जनवरी (शुक्रवार) को भव्य श्री खाटू श्याम भजन संध्या एवं लंगर महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है।

भजन और भोजन का संगम

​आयोजन की शुरुआत शाम को सेवा और समर्पण के साथ होगी। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

  • लंगर महाप्रसाद: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक, स्थान: सिंधी धर्मशाला
  • भव्य भजन संध्या: रात्रि 9:00 बजे से प्रभु इच्छा तक, स्थान: श्री झूलेलाल मंदिर

श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थिति की अपील

​सिंध युवा विंग के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं। स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों द्वारा बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। विंग के सदस्यों ने मुंगेली एवं आसपास के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

​”हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!