Chhattisgarh

आयशा मकबूल खान बनीं आवास एवं लोक निर्माण विभाग की सभापति, सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी।


मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका परिषद में प्रशासनिक कार्यों को गति देने और शहर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। परिषद ने आधिकारिक तौर पर ‘प्रेसीडेंट इन काउंसिल’ (PIC) का गठन करते हुए विभागों का बंटवारा कर दिया है।

​छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 70 एवं 71 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अध्यक्ष द्वारा पार्षदों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य शहर में रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाना और जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।

आयशा मकबूल खान को मिली अहम जिम्मेदारी

इस महत्वपूर्ण परिषद में आयशा मकबूल खान को सभापति के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर के बुनियादी ढांचे, सड़कों के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से यह विभाग सबसे अहम माना जाता है। विभाग के बेहतर संचालन और विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी के लिए एक सक्षम टीम भी गठित की गई है जो सीधे तौर पर कार्यों की गुणवत्ता की जांच करेगी।

इनका कहना है:

​”नगर की स्वच्छता, विकास और मूलभूत सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आवास और लोक निर्माण विभाग के माध्यम से हम शहर के अधोसंरचना विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।”

आयशा मकबूल खान, सभापति (आवास एवं लोक निर्माण विभाग)


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!