Chhattisgarh

मुंगेली को बड़ी सौगात: शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होगा नया केंद्रीय विद्यालय


मुंगेली। जिला वासियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने मुंगेली में नए केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह विद्यालय सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।

अस्थायी भवन में लगेगा स्कूल

मुंगेली के रोहराखुर्द स्थित शासकीय हाई स्कूल (पोस्ट-गीधा) के भवन को फिलहाल स्कूल संचालन के लिए चुना गया है। नियमानुसार, जब तक विद्यालय का अपना स्थाई भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक यह इसी अस्थायी भवन से संचालित होगा। भूमि हस्तांतरण और भवन की उपलब्धता के बाद संगठन ने इस पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।

कक्षा 1 से 5वीं तक प्रवेश

जारी आदेश के अनुसार, शुरुआत में विद्यालय में कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन होगा। भविष्य में विद्यालय की प्रगति और छात्रों की संख्या के आधार पर कक्षाओं में विस्तार किया जाएगा।

प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी

विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जल्द ही शुरू की जाएगी। अपर आयुक्त (प्रशासन) दीपेश गहलोत द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि शिक्षा मंत्रालय और संबंधित विभागों को भेज दी गई है। मुंगेली में इस प्रतिष्ठित संस्थान के खुलने से स्थानीय बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा के लिए अब दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!