Chhattisgarh

23 से राज्य युवा महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम करेंगे उद्घाटन


बिलासपुर, 22 दिसम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में कल 23 दिसम्बर को शाम 6.30 बजे से बहतराई इंडोर स्टेडियम में राज्य युवा महोत्सव का भव्य उद्घाटन समारोह होगा। इस दौरान श्री साय खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल होंगे।
राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में 23 दिसम्बर को शाम 5 बजे से 6 बजे तक आरूग बैंड की प्रस्तुति, उद्द्याटन समारोह शाम 6.30 बजे से 6.45 बजे तक, मलखंब की प्रस्तुति शाम 6.45 बजे से 7 बजे तक होगी।

इसके ठीक बाद खेलो इंडिया की लॉन्चिंग सेरेमनी रात्रि 7 बजे से 8 बजे तक होगी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 8.30 बजे पुलिस ग्राउंड में कवि सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास एवं टीम की प्रस्तुति देंगे। 24 दिसम्बर को शाम 5 बजे से 7.30 बजे तक स्वपनिल बैंड की प्रस्तुति एवं रात 8 से 10 बजे तक काफिला बैंड का कार्यक्रम होगा। 25 दिसम्बर को शाम 5 बजे से 7 बजे तक आरू साहू की प्रस्तुति, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह शाम 7 बजे से 8 बजे तक होगा। इसके पश्चात रात 8 से 10 बजे तक दायरा बैंड की प्रस्तुति होगी। तीन दिवसीय चलने वाले राज्य युवा महोत्सव में कलाकार एवं प्रतिभागियों द्वारा लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, नवाचार, एकांकी, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉकबैंड जैसी विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति देखने को मिलेगी।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्रीगण रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, श्

केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल, गुरू खुशवंत साहेब, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह सुशांत शुक्ला,  दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  राजा पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर एवं छ.ग. जिला सहकारी कंेद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह शामिल होंगे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!