मुँगेली

“ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता — ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार


15 ग्राम ब्राउन शुगर, नकदी, मोबाइल और मोटरसायकल सहित 1.15 लाख रुपए का माल जब्त

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत अवैध नशे के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीओपी मयंक तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई 4 दिसंबर को की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिलासपुर से मुंगेली की ओर अवैध ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर साइबर सेल और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने गीधा बाईपास पर घेराबंदी की।गीधा बाईपास पर हुई घेराबंदी में दबोचे तस्करशाम लगभग 4:10 बजे बिलासपुर की ओर से एक हीरो पैसन प्रो मोटरसायकल (सीजी 11 एके 2166) आती दिखी। पुलिस ने उसे रोककर सवार आदित्य शर्मा और दीपक सिंह छत्री को पकड़ा। तलाशी में आदित्य शर्मा के पास 10 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग ₹50,000) और दीपक सिंह छत्री के पास 5 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग ₹25,000) बरामद हुई।दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन, ₹1000 नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल भी जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत लगभग ₹1,15,000 आँकी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।गिरफ्तार आरोपीआदित्य शर्मा, पिता होरीलाल शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिवपुर मुंगेलीदीपक सिंह छत्री, पिता स्व. रामभाउ छत्री, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवपुर मुंगेलीजप्त सामग्रीब्राउन शुगर – 15 ग्राम, कीमत ₹75,000नगदी राशि – ₹1,000मोबाइल फोन – 3 नग, कीमत ₹10,000तस्करी में प्रयुक्त मोटरसायकल – 1 नग, कीमत ₹30,000पुलिस की अपीलपुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि यदि नशे या मादक पदार्थों की अवैध बिक्री या तस्करी की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमथाना प्रभारी सिटी कोतवाली कार्तिकेश्वर जांगड़े,
साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर,
सउनि ईश्वर राजपूत, प्र.आर. नरेश यादव, नोखेलाल कुर्रे, यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े, भेषज पाण्डेकर, राहुल यादव, गिरीराज सिंह, राकेश बंजारे, हेमसिंह, परमेश्वर जांगड़े, रवि मिंज, रवि डाहिरे, रामकिशोर कश्यप की भूमिका सराहनीय रही।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!