Chhattisgarh

श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ में वीरेंद्र तोमर चला रहा था फर्जी संगठन

छत्तीसगढ़ में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार हैं। संगठन की सारी गतिविधियां उन्हीं के नेतृत्व में संचालित होती है।


रायपुर. मारपीट, सूदखोरी, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली के मामलों में फरार वीरेंद्र तोमर से राष्ट्रीय करणी सेना ने किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इनकार किया है. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत ने स्पष्ट किया कि तोमर बंधुओं की तथाकथित करणी सेना और उनकी करणी सेना अलग-अलग हैं. हमें और उन्हें आसपास में नहीं जोड़ा जाए.

दरअसल, राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह आज राजधानी रायपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होने के दौरान बड़ा खुलासा किया. अध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा कि उनका काम किसी का विरोध और समर्थन करना नहीं है. श्री राजपूत करणी सेना का वीरेन्द्र तोमर के करणी सेना से कोई लेना-देना नहीं है. अगर कोई गलत करेगा तो श्री राजपूत करणी सेना कार्रवाई करेगा. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कई मामलों में फरार वीरेंद्र सिंह तोमर यहां फर्जी संगठन चला रहा था. आप किसी और को करणी सेना मान रहे हैं, जो फर्जी है.

प्रदेश में बड़े कार्यक्रम की तैयारी

छत्तीसगढ़ में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार हैं। संगठन की सारी गतिविधियां उन्हीं के नेतृत्व में संचालित होती है।  श्री राजपूत करणी सेना जल्द ही बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी में है. अध्यक्ष महिपाल सिंह ने इसे लेकर बताया  कि छत्तीसगढ़ में जल्द करणी सेना का भव्य आयोजन होगा.


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!