मुंगेली

प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारी पर भाजपा मुंगेली की बैठक संपन्न


मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली की अतिआवश्यक बैठक अटल परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने की तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का प्रवास राज्य स्थापना दिवस (1 नवंबर) के अवसर पर होगा। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी पदयात्रा भी सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी।मुख्य वक्ता विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा परिवार के कर्मठ सदस्य हैं जिन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सहयोग और समयपालन के साथ सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने सरदार पटेल जयंती के आयोजन को भी जनभागीदारी के साथ भव्य रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री कैलाश सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक ने किया। इस अवसर पर स्वर्गीय कन्हैयालाल बैद एवं गोपाल साहू को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।बैठक में जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष रामकमल सिंह, लोरमी जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, सरगांव जनपद अध्यक्ष परमानंद साहू, नगरपालिका लोरमी अध्यक्ष सुजीत वर्मा, पूर्व विधायक विक्रम मोहले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, जिला उपाध्यक्ष देवशरण भास्कर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उक्त जानकारी रामशरण यादव ने दी।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!