Uncategorized

भाजपा का संगठन चुनाव : प्रदेश अध्यक्ष 17 जनवरी को चुना जाएगा, इसी दिन राष्ट्रीय परिषद सदस्य भी चुने जाएंगे


रायपुर प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 17 जनवरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े रायपुर आएंगे।

इस दिन एक ही सत्र में प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव संपन्न किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय परिषद के कुल 17 सदस्य छत्तीसगढ़ से चुने जाएंगे। इन सदस्यों में मुख्यमंत्री रहे विष्णुदेव साय, वरिष्ठ भाजपा नेता, सांसद, मंत्री और विधायक शामिल हो सकते हैं।

जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्न

भाजपा के 36 जिलों में से 35 जिलाध्यक्षों का चुनाव पहले ही पूरा हो चुका है। अब अंतिम चरण में प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों पर रायशुमारी होगी।

राष्ट्रीय स्तर पर भी जारी है प्रक्रिया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए देशभर में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव हो रहा है। छत्तीसगढ़ से चुने गए 17 सदस्य राष्ट्रीय परिषद में भाग लेंगे। 17 जनवरी को होने वाला यह चुनाव राज्य में पार्टी संगठन की दिशा और नेतृत्व के लिए अहम माना जा रहा है।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button