Uncategorized

25 जनवरी तक भाजपा करेगी महापौर उम्मीदवारों का ऐलान नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को बनाएंगे नेतृत्वकर्ता


रायपुर प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी 25 जनवरी तक महापौर पद के प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। इसी के आसपास वार्ड के पार्षदों के टिकट की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक हुई।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की मौजूदगी में मंथन किया गया।

नेताओं के साथ हुई वर्कशॉप

इसके बाद प्रदेश कार्यालय के ऑडिटोरियम में राज्य से आए तमाम नेताओं के साथ निकाय चुनाव को लेकर वर्कशॉप हुई। इस वर्कशॉप में मौजूद सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए तारीख तय की गई है।भारतीय जनता पार्टी 2 दिन के भीतर निकाय चुनाव को लेकर अलग-अलग समितियां तैयार कर लेगी। भूपेंद्र स्वन्नी और सौरभ सिंह पर इसकी जिम्मेदारी है। यह समितियां इसके बाद संगठन की ओर से दी गई तारीखों के अंदर वार्ड के पार्षदों और नगर निगम में महापौर का प्रत्याशी कौन होंगे, उनके नामों का पैनल प्रदेश संगठन को भेजेगी।

कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाएंगे

पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बैठकों में इस बात पर फोकस किया है कि कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका मिले। मीडिया से चर्चा में भी उन्होंने ये बात कही- पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराने का सपना प्रधानमंत्री मोदी ने देखा है हम सब इसे पूरा करेंगे।कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकृर्ता बनाने की प्रक्रिया में ये चुनाव लड़ा जाएगा। हमारा मानना है कि पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराने में हम काबयाब रहेंगे। छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से 1 साल में विष्णुदेव सरकार ने जनता से जुड़े हुए हर मुद्दे को एड्रेस किया तो जनता आज खड़ी है। हमारे नेतृत्वकर्ताओं की टीम कार्यकर्ताओं के पीछे खड़े होकर उनको चुनाव जीताने में लगेगी।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button