मुंगेली में भाजपा का सेवा पखवाड़ा: मोदी जन्मदिवस पर स्वच्छता, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान का संदेश

मुंगेली ✍️// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश की तरह मुंगेली जिले में भी सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक यानी महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनकल्याण, स्वच्छता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।सेवा पखवाड़े की शुरुआत नगर मंडल भाजपा द्वारा दाऊपारा स्थित मुक्तिधाम की सफाई अभियान से की गई। कार्यकर्ताओं ने मिलकर परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से जनता को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरित किया गया।अभियान के दौरान गरीब और हाशिए पर रहे वर्गों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण जैसे पर्यावरणीय पहलुओं को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया।
‘जिला भाजपा’ ‘युवा मोर्चा’ और नगर मंडल नेतृत्व ने कहा कि यह पखवाड़ा न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा भाव को समर्पित है, बल्कि समाज में स्वच्छता, सेवा और जागरूकता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस कदम भी है।





