रक्तदान महादान: सिंधी धर्मशाला में ‘जय झूलेलाल सेवा मंडल’ का शिविर, विधायक पुन्नूलाल मोहले और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

मुंगेली। सिंधी धर्मशाला रायपुर रोड स्थित रक्तदान शिविर में आज सेवा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। सिकल सेल और थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों की सहायता हेतु आयोजित इस रक्तदान शिविर में क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पहुँचे। उन्होंने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

विधायक मोहले ने इस अवसर पर कहा कि “रक्तदान महादान है, और आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकता है।” शिविर की शुरुआत के मात्र 40 मिनट के भीतर ही 20 यूनिट रक्तदान हो चुका था, जो क्षेत्र के युवाओं की सक्रियता को दर्शाता है।
शिविर की मुख्य बातें:

- आयोजक: जय झूलेलाल सेवा मंडल एवं बढ़ते कदम, मुंगेली।
- नारी शक्ति ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
- सहयोगी: जयदीप ब्लड बैंक, रायपुर।
- निशुल्क सेवाएँ: शिविर में आने वाले लोगों के लिए हीमोग्लोबिन (HB), ब्लड प्रेशर (BP), ब्लड ग्रुप और वजन की जांच निशुल्क की जा रही है।
- उद्देश्य: सिकल सेल और थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों और मरीजों की मदद करना।
इस दौरान प्रताप राजेश प्रेम आर्य मोहन भोजवानी अमितेश आर्य तुलजा राम लेड़वानी जीनु मगलानी राजकुमार वासवानी अशोक गोगिया अनिल राजेश सुनील हसपाल संजय लखवानी, बंशी भाटवानी, अजय लेड़वानी केशव रामचंदानी और जैकी राजेश किशोर माखीजा सूरज मगलानी राम तलरेजा अतुल रूपवानी सोहन राजेश करन राजेश अनमोल मगलानी पप्पू दादवानी सोमेश नदवानी टिंकू मगलानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे दोपहर 3 बजे तक सिंधी धर्मशाला पहुँचकर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें।





