Uncategorized

दो पक्षों में खूनी संघर्ष दो की दर्दनाक मौत तीन गम्भीर रूप घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी…


मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻लोरमी – 2 जनवरी ग्राम चंदली में दो पक्ष में खूनी संघर्ष से दो की दर्दनाक मौत एवं तीन गम्भीर रूप से घायल हो गया। वारदात में शंकर उम्र 35 वर्ष पिता सियाराम राज एवं सुनील यादव 26 वर्ष पिता गणेश की मौत हो गई। विवाद में गोकुल राज पिता सियाराम 45 वर्ष, गणेश यादव 57 पिता केजू यादव एवं गजानन गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात में पुलिस घटना स्थल पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित कर दोनो पक्ष के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी गई है। गुरुवार की सुबह घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदली में 1 जनवरी को बुधवार को रात 9 बजे आपसी संघर्ष में दो युवकों की मौत से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया

पुलिस को जानकारी मिलते ही रात में ग्राम चण्डली के घटना स्थल पहुँचकर भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को अस्पताल रवाना किया गया। बताया जा रहा है, मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगो की धरपकड़ कर हिरासत में लेकर दोनो शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।

थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि घटना में दो लोगो की मौत एवं घटना स्थल फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद लिया जा रहा है, मामले में जुर्म दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि दोनों पक्ष के खिलाफ विधिवत कार्यवाही किया जा रहा है, जुर्म दर्ज हो गया है। स्थिति सामान्य एवं नियंत्रित है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!