देश-दुनिया की बड़ी खबरों

बिहार चुनाव में NDA की बंपर बढ़त, महागठबंधन को लगा बड़ा झटका….


बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA का महातूफान दिखाई दे रहा है। शुरुआती गणना के साथ ही NDA दो-तिहाई से भी ज्यादा बहुमत की ओर बढ़ता दिख रहा है। रुझानों में NDA 190 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन के लिए स्थिति बेहद चिंता बढ़ाने वाली हो चुकी है।

NDA लगातार बढ़त बनाते हुए 190 का आंकड़ा पार करता नजर आ रहा है। वहीं महागठबंधन 50 सीटों के आंकड़े को भी बरकरार रखने की जद्दोजहद में लगा हुआ है।

बड़ी बात यह है कि प्रशांत किशोर की नई पार्टी जनसुराज का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है। जनता का रुझान इस बार NDA के पक्ष में साफ तौर पर झुकता नजर आ रहा है।

चुनाव के ये रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि बिहार की सियासत में NDA की वापसी बेहद मजबूत तरीके से हो रही है। जैसे-जैसे गणना आगे बढ़ेगी, तस्वीर और साफ होगी, लेकिन अभी के संकेत प्रचंड बहुमत की ओर इशारा कर रहे हैं।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!