छत्तीसगढ़

BREAKING : नक्सलियों की कायराना करतूत, धारदार हथियार से हमला कर निर्दोष युवक को उतारा मौत के घाट


बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. बीजापुर जिले में एक बार फिर से नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है. ये घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, रविवार की दरमियानी रात ग्राम पुसनार निवासी 19 वर्षीय युवक रिषु पूनेम की नक्सलियों के धारदार हथियार से हत्या कर दी है. मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला. इस घटना की सूचना परिजनों ने गंगालूर थाना में दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया है.

बता दें कि बीते 12 जनवरी को पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में गंगालूर एरिया कमेटी के जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम के मारे जाने के बाद नक्सली बौखलाहट में है. इस बीच नक्सलियों ने निर्दोष ग्रामीण की हत्या कर दी है. मामले में गंगालूर थाना में पृथक से प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है.


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!