Chhattisgarh
मुंगेली: ‘एक शाम खाटू वाले के नाम’ भजन संध्या आज, झूलेलाल मंदिर में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार

मुंगेली। शहर के रायपुर रोड स्थित झूलेलाल मंदिर में आज शुक्रवार, 30 जनवरी को बाबा खाटू श्याम के भक्तों द्वारा एक विशाल भजन संध्या ‘एक शाम खाटू वाले के नाम’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 07 बजे से होगी, जिसमें भव्य दरबार, दिव्य ज्योति और श्री श्याम रसोई (प्रसाद) मुख्य आकर्षण होंगे।

भजन गायकों की टोली बिखेरेगी स्वर लहरियां
इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक पहुंच रहे हैं। बिलासपुर से आए अंकित सोनी, गीतिका दास और संगम सोनी अपनी सुमधुर आवाज में बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। श्रद्धालुओं के लिए आयोजन स्थल पर विशेष तैयारियां की गई हैं।
सिंधु युवा विंग द्वारा विशेष आयोजन
यह धार्मिक अनुष्ठान सिंधु युवा विंग, मुंगेली द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि “करने वाले श्याम हैं और कराने वाले भी श्याम”, इसी भाव के साथ इस कार्यक्रम का निमंत्रण समस्त धर्मप्रेमियों को दिया गया है।
कार्यक्रम का विवरण:
- दिनांक: शुक्रवार, 30 जनवरी 2026
- समय: शाम 07 बजे से
- स्थान: झूलेलाल मंदिर, रायपुर रोड, मुंगेली (छ.ग.)
- प्रमुख आकर्षण: भव्य दरबार, दिव्य ज्योति और अखंड ज्योत।
Advertisement





