Chhattisgarh

BREAKING : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप….


बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला न्यायालय परिषद को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सीजेएम के आधिकारिक ई-मेल पर बम धमाके की धमकी भरा संदेश भेजा है।

धमकी मिलते ही प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। जिला न्यायालय की सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी गई है। कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की जा रही है, वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की गहन तलाशी ले रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा ई-मेल किसने और कहां से भेजा। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है।मामले की जांच जारी है और पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!