Uncategorized

बृजमोहन अग्रवाल बने संसद की प्राक्कलन समिति के सदस्य


रायपुर प्रीतेश आर्य ✍🏻सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा की प्राक्कलन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2024-25 के लिए प्राक्कलन समिति की घोषणा की है. जिसमें बृजमोहन अग्रवाल को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है. प्राक्कलन समिति संसद के चयनित सदस्यों की एक समिति है. जिसका गठन लोकसभा द्वारा किया जाता है. इसका उद्देश्य सरकारी मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की जांच करना है, जो व्यय और धन के उपयोग के संदर्भ में है. यह प्रशासन में दक्षता और अर्थव्यवस्था के लिए वैकल्पिक नीतियों पर सुझाव भी देती है.


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!