मुँगेली

*दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण वितरण करने हेतु शिविर का आयोजन*


मुंगेली खबरदार न्यूज़ ✍️बीआरसी कार्यालय मुंगेली मे विकासखण्ड स्तर पर दिव्यांग विद्यार्थियों को आवश्यक उपकरण वितरण हेतु मेगा शिविर का आयोजन दिनाँक 29/7/2025 को  श्रीकांत पांडे जी अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य आतिथ्य में एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवचरण भास्कर जी जिला पंचायत मुंगेली, एडीपीओ अजय नाथ, ए.पी.सी. समावेशी शिक्षा प्रभारी अशोक कश्यप, विकासखंड शिक्षा अधिकारी  जितेंद्र कुमार बावरे, बी.आर.सी. सूर्यकांत उपाध्याय, सी.ए.सी छटन मरकाम,  संदीप पांडे, बीआरजी  रविकांत पुरी गोस्वामी बीआरजी दुर्गेश देवांगन, बीआरपी  संजीव सक्सेना, स्पेशल एजुकेटर श्री कौशल पात्रे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। दिव्यांग बच्चों को उनके पालक और शिक्षक के समक्ष आवश्यक सामग्री यथा ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, हियरिंग एड, एम.आर.कीट, ब्रेल स्टिक आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्रशेखर उपाध्याय CAC के द्वारा किया गया कार्यक्रम में बी.आर.सी. स्टाफ का विशेष सहयोग रहा ॥


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!