Chhattisgarh

मुंगेली गणतंत्र दिवस: स्टेडियम, कलेक्ट्रेट और भाजपा कार्यालय समेत प्रेस क्लब में शान से लहराया तिरंगा


मुंगेली। जिले में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह से लेकर राजनीतिक कार्यालयों और प्रेस क्लब तक, हर ओर तिरंगा शान से लहराया और भारत माता के जयकारे गूंजे।

मुख्य समारोह और कलेक्ट्रेट में गरिमामय आयोजन

नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। वहीं, जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर कुंदन कुमार ने ध्वजारोहण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को संवैधानिक निष्ठा की शपथ दिलाई।

अटल परिसर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने फहराया ध्वज

अटल परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में गणतंत्र दिवस का उत्सव गरिमामय ढंग से मनाया गया। यहाँ विधायक पुन्नूलाल मोहले की विशेष उपस्थिति में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

प्रेस क्लब में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों का संगम

मुंगेली प्रेस क्लब में राष्ट्रीय पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रेस क्लब भवन में संरक्षक श्री शैलेन्द्र जायसवाल ने पत्रकारों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील पाठक, प्रशांत शर्मा और राहुल पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, स्थानीय पार्षदगण और बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया और जन प्रतिनिधियों की साझा भूमिका पर प्रकाश डाला।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!