Uncategorized

सामान्य वर्ग का आरक्षण आते ही चुनावी सरगर्मी तेज जनता और संगठन के बीच कई नामो की चर्चा


मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली में अध्यक्ष पद के लिए सामान्य वर्ग का आरक्षण घोषित होने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस के कई नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। जनता और संगठन के बीच इन नामों ने चुनावी समीकरण को और भी रोचक बना दिया है।

भाजपा के जनता के बीच जिन नामों की चर्चा है



1.अमितेश विज्जू आर्य:  वर्तमान में जिला महामंत्री युवा मोर्चा और सचिव मुंगेली चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स नगर पालिका परिषद के पूर्व में 2 बार के पार्षद, जो युवाओं और संगठन में खासे लोकप्रिय हैं।

2. संजय वर्मा:  अनुभवी और सुलझे हुए नेता नगरीय प्रशासन मंत्री के करीबी माने जाते हैं।

3. प्रेम आर्य: प्रदेश उपाध्यक्ष चैम्बर ऑफ़ कामर्स और कोषाध्यक्ष जिला भारतीय जनता पार्टी बहुत ही वरिष्ठ नेता,अनुभवी और कुशल नेतृत्व के धनी जो संगठन और बृजमोहन अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं।

4. शैलेश पाठक:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष। उनकी छवि साफ-सुथरी और विनम्र मानी जाती है।

5. राजकुमार वाधवा: 10 वर्षों से पार्षद और सभापति रहे। वर्तमान में मुंगेली चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष।

6. आशीष मिश्रा: अरुण साव के खेमे से जुड़े सक्रिय नेता, जिनकी संगठन में गहरी पकड़ है।



कांग्रेस के जनता के बीच जिन नामों की चर्चा है

1. अनिल सोनी: कॉंग्रेस के बहुत ही वरिष्ठ नेता प्रेस क्लब के अध्यक्ष और तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं।


2. आत्मा सिंह क्षत्रिय: 1984 से संगठन में सक्रिय वरिष्ठ नेता। पूर्व जिलाध्यक्ष और मंडी अध्यक्ष। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं।


3. हेमेंद्र गोस्वामी:  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, जो सभी वर्गों में लोकप्रिय हैं और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग के लिए जाने जाते हैं।


4. अरविंद वैष्णव: बहुत ही लोकप्रिय और सुलझे हुए नेता लगातार 20 वर्षों से पार्षद और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता।

5. रोहित शुक्ला:  पांच साल तक शहर कांग्रेस अध्यक्ष और बीते पांच वर्षों में सभापति रहे। युवाओं और ब्राह्मण समाज में खासे लोकप्रिय हैं।


6. सागर सोलंकी: कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष। सरल और शालीन छवि के नेता।


7. स्वतंत्र मिश्रा: वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष।




चुनावी समीकरण

जनता और संगठन के बीच चर्चा में आए नामों से यह साफ है कि इस बार का चुनाव बेहद प्रतिस्पर्धात्मक और रोचक होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय उम्मीदवार को मैदान में उतारने की रणनीति बना रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि संगठन और जनता के समर्थन से कौन नेता नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज होगा।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button