Uncategorized

महापौर आरक्षण प्रक्रिया पूरी,बिलासपुर ओबीसी के लिए आरक्षित..


(प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻) : छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय महापौर पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 14 नगर निगमों में से विभिन्न वर्गों के लिए महापौर पद आरक्षित किए गए हैं।

रिसाली नगर निगम में महापौर पद एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। रायगढ़ नगर निगम का महापौर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होगा, जबकि अंबिकापुर नगर निगम का महापौर पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

इसी के साथ, राज्य के प्रमुख नगर निगमों रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, चरोदा, बिरगांव और चिरमिरी में महापौर पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं

रिसाली नगर निगम: एससी महिला

रायगढ़ नगर निगम: अनुसूचित जाति

अंबिकापुर नगर निगम: अनुसूचित जनजाति

रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, चरोदा, बिरगांव, चिरमिरी: ओबीसी


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button