Chhattisgarh

कस्तूरबा कन्या विद्यालय मुंगेली में गरिमामय ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस


मुंगेली। स्थानीय कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति द्वारा संचालित कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुंगेली में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक डॉ. सुनील सोनी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कोटडिया ब्रदर्स के संचालक संदीप कोटडिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदू गुप्ता उपस्थित रहे।

पुष्प अर्चन एवं ध्वजारोहण से हुआ शुभारंभ

​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ भारती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पूजन अर्चन एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। अतिथियों के परिचय और स्वागत के पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत एवं ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

विद्यालय के विकास हेतु संकल्प

​मुख्य अतिथि संदीप कोटडिया ने अपने संबोधन में विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि, “विद्यालय को भविष्य में जिस भी भौतिक आवश्यकता की जरूरत होगी, उसकी पूर्ति हमारे द्वारा की जाएगी। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि यह संस्था उत्तरोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।”

स्वास्थ्य और अनुशासन पर जोर

​अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सुनील सोनी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि, “जीवन में सबसे ज्यादा ध्यान हमें अपने स्वास्थ्य पर रखना चाहिए। विद्यालय में छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य हेतु समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर (कैंप) आयोजित किए जाएंगे।” उन्होंने स्टाफ द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी को अनुशासन और नियमों के पालन की सीख दी।

आभार एवं समापन

​कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य ब्रह्म दत्त त्रिपाठी द्वारा किया गया। समारोह के अंत में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!