छत्तीसगढ़

CG NEWS: शिक्षक की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस


गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में एक शिक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। मृतक एक दिन पहले घर से निकला था जिसके बाद आज उसकी फंदे पर लटकती लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल के कुछ दूरी पर शिक्षक का स्कूटी भी मिला है।

घटना पेंड्रा थाना इलाके के अमरपुर गांव के पास फूटहा डैम के पास की बताई जा रही है। जहां पेंड्रा निवासी शिक्षक अवनीश साहू का पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। शिक्षक मरवाही ब्लॉक के प्राथमिक शाला सिलपहरी में सहायक शिक्षक के पद पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक 26 जनवरी की शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था, जो देर रात और घर नहीं लौटा इस दौरान परिजनों ने अपने स्तर पर शिक्षक का पता तालाश किया पर उसका कहीं पता नहीं चला।

वहीं आज सुबह ग्रामीणों ने अमरपुर गांव के फूटहा बांध के पास खेत में एक पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ शिक्षक का शव देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!