Chhattisgarh

उप मुख्यमंत्री अरुण साव व पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्व. प्रेम सिंह बघेल को अर्पित की श्रद्धांजलि।


जिले के प्रतिष्ठित मालगुजार एवं धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व स्वर्गीय प्रेम सिंह बघेल जी के निधन पर शोकाकुल बघेल परिवार को ढांढस बंधाने हेतु उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ग्राम बांकी पहुंचे। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने स्वर्गीय बघेल जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके योगदान को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि स्व. प्रेम सिंह बघेल जी का जीवन धर्म, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक रहा। उल्लेखनीय है कि सन 1981 में उनके द्वारा आयोजित यज्ञ में श्री करपात्री जी महाराज सहित देश के चारों पीठों के शंकराचार्य पधारे थे, जो उनकी धार्मिक आस्था और प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

स्व. प्रेम सिंह बघेल जी न्यूज 24 के एडिटोरियल डायरेक्टर मनोज सिंह बघेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, IBC 24 न्यूज के जिला संवाददाता इंद्राज सिंह, रणजीत सिंह, बलराज सिंह तथा सामाजिक कार्यकर्ता रामपाल सिंह के पिता थे।
इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!