Uncategorized

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा शासन में बना अपराध गढ़ ..संजय यादव


मुंगेली /प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था और लगातार हो रहे अपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में गिरौदपुरी धाम से रायपुर तक न्याय यात्रा शुरू की गई। न्याय पदयात्रा का आज पांचवा दिन लगातार यात्रा में चल रहे मुंगेली जिले से वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला महामंत्री संजय यादव भी अपने समर्थको के साथ न्याय यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान संजय यादव ने बताया कि पूरे रास्ते भर लोगों के द्वारा न्याय यात्रा का पूरे जोश के साथ स्वागत कर रहे हैं माता बहने अपनी दुख को भी बता रहे हैं कि इस भाजपा सरकार से कितनी प्रताड़ित हैं आवास नहीं मिल रहा है पेंशन नहीं मिल रहा है ऐसे कई योजनाएं का लाभ नहीं मिल रहा। प्रदेश में भाजपा सरकार को सत्ता में आए महज 9 महीने ही हुए लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था ही नहीं दिख रहा है। वही प्रदेश में जिस तरह से रोज अपराधिक घटनाएं जैसे हत्या, लूट, बलात्कार सहित सट्टा जुआ और नशीली पदार्थों जैसे अवैध कार्य धड़ल्ले से बेखौफ होकर चल रहे हैं। उन्होंने कि भाजपा सरकार में आम जनता भयभीत है यहां बेकसूर लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। बलौदाबाजार
में आगजनी की घटना हुई उसमे शामिल आरोपियों को भाजपा सरकार के संरक्षण में बचाया जा रहा है और सतनामी समाज के निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया गया। जब इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आवाज उठाई तो उन्हें भी इस सरकार के इशारे में कई संगीन धाराएं लगाकर गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। इसी तरह कवर्धा जिले में भी हुई हत्या के घटना में पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे गांव के साथ मारपीट किया। वही एक युवक प्रशांत साहू की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। वही गांव के कई ग्रामीणों को जेल में डाल दिया गया है। जिससे पूरा आम जन मानस पूरा प्रदेश में लोग डरे सहमे हुए हैं महिलाएं बाहर निकलने में डर रही है इनसे सरकार चला नहीं पा रही है बिना अनुभव के मंत्री बने हुए। उनको समझ ही नहीं आ रहा है कि आगे क्या करना है इनके मंत्री ट्रांसफर कर मोटी मलाई रकम खा रहे हैं और एसी रूम में बैठे हुए हैं जनता के परेशानीयों से इनको कोई लेना देना नहीं है। महंगाई में भी बेताहाशा वृद्धि हुई है प्रदेश में जब-जब भाजपा सरकार आती है तब तब अपराध चरम सीमा पर रहती है। काफी संख्या में मुंगेली के कांग्रेस जन पद यात्रा में दौरान के गांव पहुंचे।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button