*विधायक धरम लाल कौशिक के मांगों पर मुख्यमंत्री साय ने किया विभिन्न स्कूलों का उन्नयन*
*विधायक धरमलाल कौशिक ने सीएम विष्णु देव साय का जताया आभार*

मुंगेली/बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने क्षेत्र की जनताओं की अपेक्षाकृत मांगो को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय निवास में मांग पत्र सौपा गया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दे दी है। नवीन प्राथमिक शाला परसदा आवासपारा बिल्हा बिलासपुर, नवीन पूर्व माध्यमिक शाला तिफरा मन्नाडोल बिल्हा बिलासपुर, नवीन हाई स्कूल कोरमी बिल्हा बिलासपुर, नवीन हाई स्कूल धमनी बिल्हा बिलासपुर उन्नयन, अमलीडीहा हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन अमलीडीहा बिल्हा बिलासपुर, बिटकुली हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी में उन्नयन बिटकुली बिल्हा बिलासपुर, पथरगढ़ी हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी में उन्नयन पथरगढ़ी पथरिया मुंगेली, ककेडी हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी में उन्नयन ककेडी पथरिया मुंगेली, भरेवा हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी में उन्नयन भरेवा पथरिया मुंगेली, हिंछापुर हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी में उन्नयन हिंछापुर पथरिया मुंगेली, प्राथमिक शाला से पूर्व माध्यमिक में उन्नयन पीपरलोड पथरिया मुंगेली, लमती प्राथमिक शाला से पूर्व माध्यमिक में उन्नयन लमती पथरिया मुंगेली के रूप में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने उन्नयन करने के लिए आग्रह किया था जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यवाही करते हुए उक्त स्कूल का उन्नयन करने शीघ्र आदेशित किया गया है।
इस आशय का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर एवं मुंगेली के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जारी किया है।
क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कौशिक के इस अनुकरणीय प्रयास से स्कूलों के उन्नयन को लेकर बिल्हा पथरिया क्षेत्र के पालकों एवं छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह है, क्षेत्र वासियो ने विधायक धरमलाल कौशिक का सह्रदय आभार व्यक्त किया है।
यह जानकारी भाजपा नेता एवं भाजयुमो मुंगेली जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।