Chhattisgarh

शहर कांग्रेस ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री पं. श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि, अर्पित की श्रद्धांजलि


मुंगेली। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार, 14 फरवरी को अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि गरिमामय ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर शहर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को याद किया।

​शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने पं. शुक्ल के गौरवशाली राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। दीपक गुप्ता ने कहा कि पं. श्यामाचरण शुक्ल सादगी, ईमानदारी और शुचिता की राजनीति के जीवंत उदाहरण थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी और हमेशा अंतिम व्यक्ति के हितों को सर्वोपरि माना। उनके द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय आज भी प्रदेश की प्रगति का आधार हैं।

​उपस्थित कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि पं. शुक्ल के बताए सिद्धांतों और सेवा के मार्ग पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इनकी रही उपस्थिति:

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित शुक्ला, श्याम जायसवाल, आत्मा सिंह क्षत्रिय, हेमेन्द्र गोस्वामी, दिलीप बंजारा, संजीत बनर्जी, स्वतंत्र मिश्रा, सागर सोलंकी, संजय यादव, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, अनीता विश्वकर्मा, अजय साहू, कुलदीप पटले, नीरज यादव, असद खोखर, श्री ठाकुर, दद्दू मल्हा, कालेश्वर गर्ग, जलेश यादव, श्रवण सोनकर, सूर्यपाल गर्ग, जग्गू ठाकुर, जय सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!