मुँगेली

शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने किया नगर पालिका मुंगेली के नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित



मुंगेली– शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा नगर पालिका मुंगेली के निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन कांग्रेस भवन, पड़ाव चौक में किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला सहित कांग्रेस से विजयी 11 वार्डों के पार्षद शामिल हुए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी विजयी प्रत्याशियों का गुलाल लगाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया।



इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है, और यह कार्यक्रम विजयी जनप्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित किया गया है। साथ ही, उन्होंने उन पार्षद उम्मीदवारों का भी उत्साहवर्धन किया, जो कड़ी मेहनत के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर सके।

गौरतलब है कि 22 वार्डों वाली नगर पालिका में कांग्रेस को 11 वार्डों में ऐतिहासिक जीत मिली है। अब कांग्रेस की नजर उपाध्यक्ष पद पर भी है क्योंकि 11 पार्षदों और अध्यक्ष को मिलाकर कांग्रेस बहुमत में है। पार्टी नेताओं का मानना है कि नगर विकास को गति देने के लिए यह पद भी कांग्रेस के पास होना चाहिए।

इस कार्यक्रम में अर्जुन तिवारी, आलोक सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर, थानेश्वर साहू, दिलीप बंजारा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव, नूरजहाँ, मंजू शर्मा, ललिता सोनी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिवाजी वार्ड में कांग्रेस को बढ़त दिलाने वाले जैकी राजेश कांग्रेस में हुए शामिल

नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों की मौजूदगी में शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा कांग्रेस भवन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान शिवाजी वार्ड में कांग्रेस को मजबूत बढ़त दिलाने वाले जैकी राजेश ने आधिकारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जैकी राजेश के योगदान की सराहना की और उन्हें पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जैकी राजेश ने कहा, “मैं कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर इसमें शामिल हुआ हूं। मैं पूरी निष्ठा से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जनता की सेवा करने के लिए काम करूंगा।”



सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने जैकी राजेश का जोशीला स्वागत किया।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button