नगर पालिका मुंगेली
सर्द हवाओं के बीच गर्म हुई नगर राजनीति, अलाव को लेकर वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव ने की मांग

मुंगेली। नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इन दिनों शीतलहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे आम नागरिकों, विशेषकर राहगीरों और बुजुर्ग व्यक्तियों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में ठंड से राहत के लिए नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जानी बेहद आवश्यक है।
वैष्णव ने बताया कि हर वर्ष नगर पालिका द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती रही है, इस वर्ष भी शहरवासियों की सुविधा हेतु शीघ्र अलाव जलवाने आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

Advertisement





