छत्तीसगढ़

पोलिंग बूथों में सुबह से भीड़… मतदान करने महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह, दिव्यांग भी पहुंचे


रायपुर प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻: रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से हो रही है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला है। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा की थी। किन्नर समाज के लोग उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे थे। वोटिंग को लेकर महिलाओं के साथ दिव्यांगों में भी उत्साह दिख रहा है। मठपुरेना पोलिंग बूथ में लंबी कतार लगी है। 

दक्षिण सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 2 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर शामिल होंगे। सुबह से लोग मतदान केंद्र पहुंचने लगे हैं। इस सीट से मुख्य मुकाबला बीजेपी से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे। सुरक्षा के लिहाज से करीब लगभग पांच सौ जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियां तैनात हैं।

रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने वोटिंग के लिए छुट्‌टी के आदेश जारी किए हैं। सभी शासकीय/ अर्द्धशासकीय/ प्राइवेट ऑफिस में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी जो रायपुर दक्षिण विधानसभा के मतदाता हैं, उन्हें पूरे दिन की छुट्‌टी दी गई है

वोट डालने में महिलाओं व बुजुर्गों में उत्साह

बता दें कि पोलिंग बूथ में आज सुबह 6 बजे से ही लोग मतदान करने पहुंच गए है। इस पर्व में बड़े बुजुर्ग, महिला व दिव्याग मतदाता में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में महिला मतदाता अपने परिजनों के साथ वोट डालने पहुंच रही है।

बता दें कि इसके लिए 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केन्द्रों में उप-निर्वाचन के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। विधानसभा क्षेत्र में 2.71 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!